छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

झलमला में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक पर मामला दर्ज

जिले के झलमला चौक में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया। वहां से एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रेंगनी निवासी धीरपाल ठाकुर (27) और भूपेन्द्र ठाकुर (32) बाइक से झलमला की ओर जा रहे थे। झलमला चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में धीरपाल ठाकुर के सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि भूपेन्द्र ठाकुर की आंख, पैर और हाथ में चोटें बताई जा रही हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भूपेन्द्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!