छत्तीसगढ़देश

हैहैवंशी कसेर समाज को मिला युवा ऊर्जा का नया संबल, उज्ज्वल कसेर बने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

हैहैवंशी कसेर समाज, राजनांदगांव द्वारा रविवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से समाज के नए अध्यक्ष के रूप में लेनिन कसार तथा महिला मंडल की अध्यक्ष के रूप में सुनीता हरिहार को चुना गया।

युवा प्रकोष्ठ को मिला नया ऊर्जावान नेतृत्व कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की घोषणा रही। समाज के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उज्ज्वल कसेर को युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उनकी सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पित सोच को देखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया।

समाज का मानना है कि यह निर्णय युवाओं को संगठित कर उन्हें समाज सेवा की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उज्ज्वल कसेर: उभरते नेतृत्व का सशक्त उदाहरण

युवाओं में लोकप्रिय चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले उज्ज्वल कसेर की ताजपोशी के बाद, समाज के वरिष्ठों, सहयोगियों और मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके ऊर्जावान और गतिशील नेतृत्व में समाज का युवा प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को छुएगा और संगठन को मजबूत दिशा देगा।

समाज में उमड़ी खुशी, नए सत्र के प्रति उत्साह कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी वर्गों में उत्साह साफ देखने को मिला। मंच से वक्ताओं ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में समाज सेवा, युवा विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठन विस्तार के कार्यों में नई गति आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!