
गुंडरदेही।
माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गुंडरदेही द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समापन अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री निषाद ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना का अर्थ ही है राष्ट्र की सेवा। आप सभी छात्र-छात्राएँ बेहद सौभाग्यशाली हैं जिन्हें समाज और देश के हित में कार्य करने का अवसर मिला है। शिविर में जो भी सीख आपने हासिल की है, उसे जीवन में उतारेंगे तो न केवल आपका व्यक्तित्व निखरेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकेंगे।”
उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे शिविर में प्राप्त अनुभवों और संस्कारों को अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाते हुए समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाएँ।
समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. लीना साहू, जिला संगठन एनएसएस, पुरुषोत्तम चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, श्रीमती सावित्री चंद्राकर, सरपंच, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार एवं एनएसएस टीम को बधाई दी।




