छत्तीसगढ़देश

ग्राम डुडिया में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं मिलन समारोह सम्पन्न विधायक कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल, सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया जोर

अर्जुनदा छत्तीसगढ़

अर्जुंदा। छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज तहसील इकाई अर्जुंदा द्वारा ग्राम डुडिया में रविवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा समाज एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक निषाद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को मजबूत बनाते हैं और आपसी सहयोग व भाईचारा बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि समाज और संस्कृति की रक्षा करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है। डड़सेना समाज द्वारा आयोजित मिलन समारोह को उन्होंने एक सराहनीय प्रयास बताया।

विधायक ने कहा कि “संगठित समाज केवल समाज को ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को मजबूत बनाता है। समाज में सभी समान होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।”

उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा को सबसे जरूरी बताते हुए समाज प्रमुखों से युवाओं को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में चमन सिन्हा, जिला अध्यक्ष डड़सेना कलार समाज; प्रणेश जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा; हरीश चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा; श्रीमती ललिता भू-आर्य, सदस्य जनपद पंचायत; श्रीमती आमीन साहू, सरपंच; अशोक गजेंद्र, दिनेश सिन्हा, रोशन सिन्हा, सूर्यकांत गजेंद्र, अंगिरा प्रसाद सिन्हा, गन्नू राम सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कलार समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!