E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

दुर्ग रेंज पुलिस ने शुरू की नई पहल ‘अनुभव’, अब थाना आने वाले नागरिक दे सकेंगे ऑनलाइन फीडबैक

बालोद छत्तीसगढ़

दुर्ग रेंज पुलिस ने जनता की सुविधा और पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई पहल ‘अनुभव’ की शुरुआत की है। इसके तहत अब दुर्ग रेंज के सभी थाना और चौकियों में आने वाले नागरिक एक QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अपना अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे।

शनिवार, को पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार कक्ष में इस QR कोड सिस्टम का औपचारिक लॉन्च किया गया। यह पहल पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में शुरू की गई है।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि जनता का फीडबैक पुलिसिंग का असली आईना है और ‘अनुभव’ पहल से यह जानने में मदद मिलेगी कि पुलिस सेवाओं को और किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे रचनात्मक फीडबैक देकर पुलिस को और संवेदनशील व पारदर्शी बनाने में सहयोग करें।

इस QR कोड फॉर्म में नागरिकों से कुछ सरल प्रश्न पूछे जाएंगे। नाम और मोबाइल नंबर देना पूरी तरह वैकल्पिक होगा, ताकि लोग बिना किसी संकोच के अपनी राय साझा कर सकें। सभी फीडबैक गोपनीय रखे जाएंगे। यह प्रणाली सरगुजा रेंज पुलिस की सफलता से प्रेरित है, जहां यह मॉडल पहले से प्रभावी रूप से चल रहा है।

बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इस QR कोड को डिज़ाइन किया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पुलिस सेवाओं में बेहतरी की दिशा में एक सार्थक कदम है।

लॉन्च कार्यक्रम में सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, सीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी माया शर्मा, विभिन्न थाना व चौकी प्रभारी, तथा आईजी कार्यालय से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, आरक्षक अभिषेक यादव और प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

दुर्ग रेंज पुलिस का कहना है कि वह जनता के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!