छत्तीसगढ़राज्य

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने 3 मंडलों की मासिक बैठक में की शिरकत, SIR अभियान को बताया लोकतंत्र की मजबूती का कदम

रायपुर, 09 नवंबर 2025 (रविवार):

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने आज क्षेत्र के तीन मंडलों—धरसींवा, बंगोली और खरोरा—की मासिक बैठक एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने और SIR अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम’ को एक मंत्र, ऊर्जा, स्वप्न और पवित्र संकल्प बताया। उन्होंने कहा, “यह गीत केवल स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि सुजलाम-सुफलाम भारत का सपना भी है। यह शहीदों की स्मृति के साथ हमें स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।”

SIR अभियान पर जोर: विधायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लोकतंत्र सशक्तिकरण का अहम कदम करार दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य—

  • मृत मतदाताओं के नाम हटाना,
  • स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सुधारना,
  • 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को जोड़ना।

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से आग्रह किया कि घर-घर जाकर पहले से भरे एन्यूमरेशन फॉर्म (ER) वितरित करें और किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे। अभियान से मतदाता सूची की शुद्धता, निष्पक्ष चुनाव और जनता में विश्वास बढ़ेगा।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अपने क्षेत्रों में SIR को सफल बनाएंगे। बैठक में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!