E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

धरसींवा: दिशा दर्शन योजना के तहत जगन्नाथ पुरी के लिए पहली तीर्थ यात्रा रवाना, 50 महिलाओं को मिला लाभ

धरसींवा रायपुर

धरसींवा क्षेत्र से सोमवार को दिशा दर्शन योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की 50 महिलाओं को जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा पर रवाना किया गया। विधायक अनुज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पातीं, ऐसे में यह योजना उन्हें अपने आध्यात्मिक सपनों को पूरा करने का अवसर देती है।

अनुज शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय जी की सरकार यात्रियों को यात्रा, भोजन और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि तीर्थ यात्रा सुखद और सुरक्षित हो सके। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी यात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

योजना की यह पहली खेप सफलतापूर्वक रवाना हुई, जिसमें क्षेत्र की 50 महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!