छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

देवारभाट में अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, 40 पौवा देशी शराब और बाइक जब्त

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिचबोड़ निवासी गिरीश कुमार निर्मलकर अवैध रूप से शराब बिक्री करता है और शनिवार रात बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर बालोद से अपने गांव जा रहा है।

 

सूचना पर प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक बनवाली साहू और आरक्षक संजय सोनी की टीम शासकीय वाहन से रवाना हुई और झलमला–परसदा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सुरूदडीह तिराहा, ग्राम देवारभाट के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

 

जांच के दौरान मोटरसाइकिल की टंकी के ऊपर रखे एक लाल-सफेद कपड़े के थैले में 40 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और परिवहन में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹28,200 आंका गया है।

 

आरोपी गिरीश कुमार निर्मलकर (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम चिचबोड़ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!