
राजनांदगांव। शहर के रानी जोत कुवंर देवी वाटर परिसर में दीपावली पर्व मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा से मिला।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर के नाम मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिसर में विगत दिनों ठेकेदारों द्वारा किए गए निर्माण कार्य एवं पार्टी आयोजन की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की।

श्री द्विवेदी ने कहा कि उक्त स्थल पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने के लिए लगभग 25 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुमति देने का आग्रह किया है।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।




