छत्तीसगढ़दुनियाराजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत की खुशी आज राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक पर देखने को मिली। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। उत्साह का माहौल इतना देखते ही बनता था कि चौक पूरे समय “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा।

जश्न के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री सौरभ कोठारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही l

मौके पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि “यह जीत भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है।”

पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि “बिहार की यह जीत पार्टी के लिए ऊर्जा देने वाली है और पूरे देश में सकारात्मक माहौल पैदा करेगी।

”जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने खुशी जताते हुए कहा कि “कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है।”

मानव मंदिर चौक पर देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने विजय उल्लास के साथ पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।nh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!