Uncategorized

बालोद: एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य हेतु चार बीएलओ सम्मानित

बालोद (छत्तीसगढ़)

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान लगातार प्रगति पर है। इसी क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

एसआईआर के अंतर्गत मतदाताओं को गणना पत्र प्रदान करने, गणना प्रपत्र भरवाने एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जिले में सुचारू रूप से चल रहा है। इसी अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा से ग्राम आलीवारा की बीएलओ सुशीला ठाकुर, ग्राम खेरथा की लता पाण्डेय, ग्राम आतरगांव की सरस्वती देवांगन और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के ग्राम धनगांव की बीएलओ सुंदरिया देशमुख को सम्मानित किया गया। इन सभी अधिकारियों ने 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन करते हुए जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!