
बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है, जिसमें बालोद जिले की कमान एक बार फिर किसान नेता चंद्रेश हिरवानी को सौंपी गई है। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। हिरवानी की पुनर्नियुक्ति से जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पूजा साहू और वैभव साहू पहुंचे बधाई देने
जिला अध्यक्ष घोषित होने के तुरंत बाद जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू और युवा कांग्रेस के चर्चित नेता वैभव साहू चंद्रेश हिरवानी के निवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हिरवानी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
“युवाओं को मिलेगी नई ऊर्जा और प्रेरणा” – वैभव साहू
युवा कांग्रेस नेता वैभव साहू ने कहा,
“चंद्रेश हिरवानी जी की पुनर्नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। वे कुशल नेतृत्व प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और जिले में सकारात्मक माहौल बनेगा।”
“संगठन ने युवा नेतृत्व पर दिखाया विश्वास” – पूजा साहू
जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू ने कहा,
“चंद्रेश भैया को दोबारा बालोद जिला की कमान सौंपकर प्रदेश नेतृत्व ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उनके नेतृत्व में बालोद कांग्रेस और अधिक मजबूत व सशक्त होगी।”
कार्यकर्ताओं में जोश, भविष्य की तैयारियां शुरू
चंद्रेश हिरवानी को दोबारा जिम्मेदारी मिलने से जिले के कोने-कोने में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिरवानी के नेतृत्व में संगठन एकजुट होकर आगामी चुनावी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगा और बेहतरीन परिणाम लाएगा।
बालोद जिले में कांग्रेस का युवा चेहरा एक बार फिर मजबूती से उभर कर सामने आया है।




