छत्तीसगढ़राज्य

सिलयारी में गांधी प्रतिमा और लाखों की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

धरसींवा विधानसभा

विधायक अनुज शर्मा ने दी दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं

धरसींवा विधानसभा के ग्राम पंचायत कुरूद सिलयारी में 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती और विजय दशमी के शुभ अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने लाखों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसमें एक नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण प्रमुख है। साथ ही, तीन वर्ष पहले खंडित हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के स्थान पर स्थापित नई तेजस्वी प्रतिमा का भव्य लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज हम एक दुर्लभ संयोग के साक्षी हैं, जहां सत्य और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी एक ही दिन मनाए जा रहे हैं। मैं सभी को दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जिस प्रकार दशहरे पर भगवान राम ने रावण के अहंकार का अंत किया, उसी तरह गांधी जी ने सत्याग्रह के बल पर अन्याय को परास्त किया। इस आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य और समरसता के सत्य की स्थापना का प्रतीक है।”

ग्राम सरपंच श्रीमती रूखमणी साहू ने विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “विधायक जी के सहयोग और ग्रामवासियों की एकजुटता से कुरूद सिलयारी को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेंगे।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खूँटे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ. के.के. वर्मा, जनपद सदस्य विजय साहू, अरविंद ठाकुर, उपसरपंच गजेंद्र साहू सहित पंचगण और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!