छत्तीसगढ़राज्य

जुनवानी में शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ: ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

दल्लीराजहरा:

ग्राम पंचायत भर्रीटोला के आश्रित गांव जुनवानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को समर्पित इस दुकान को स्वर्णिम उपहार बताया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस, और जनपद सदस्य आशा आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। ग्राम की सरपंच राजकुमारी देहरी ने स्वागत भाषण में कहा कि यह दुकान ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे अब राशन के लिए 4 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने जनपद सदस्य आशा आर्य और संजय बैंस के सहयोग की सराहना की।


जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने कहा, “संजय है तो मुमकिन है” का नारा क्षेत्र में चरितार्थ हो रहा है। संजय बैंस के प्रयासों और आशा आर्य की मेहनत से यह दुकान संभव हुई। मिथिलेश नूरेटी ने ग्रामीणों के प्रेम और आशीर्वाद की बात करते हुए कहा कि आशा आर्य और संजय बैंस जैसे जनसेवकों के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई।


जनपद सदस्य आशा आर्य ने बताया कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों की राशन दुकान की मांग को उन्होंने संजय बैंस के मार्गदर्शन में पूरा किया। मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि अब राशन गांव में ही उपलब्ध होगा और वे हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने संजय बैंस की जनसेवा और ईमानदारी की प्रशंसा की।
संजय बैंस ने कहा कि क्षेत्र अभी पिछड़ा है, लेकिन विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार के साथ मिलकर विकास की नई इमारत खड़ी की जाएगी। इस दुकान से ग्रामीणों को अब सभी सामग्री गांव में ही मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन संजय खरे ने किया और सचिव किसुन परेल ने आभार व्यक्त किया। उप सरपंच नूतन कुमार कोठारी, युवा नेता पोषण धनकर, सालिक राम कुलार्य, थानी बाई नायक, हरिश्चंद नायक, मदन लाल रावटे, सर्वे राम पिस्दा, लक्ष्मी बाई, मोनिका खरे, धनमत गावड़े सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह उपलब्धि ग्राम जुनवानी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय स्तर पर सुविधाओं को बढ़ाने और ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!