
ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा, थाना मंगचुवा में जमीन विवाद को लेकर 66 वर्षीय बालाराम सिन्हा ने 68 वर्षीय जगतराम सिन्हा की हत्या कर दी। घटना 17 अक्टूबर 2025 की सुबह 6:30 बजे नरवा खेत के पास हुई, जहां बालाराम ने जगतराम के गले और पीठ पर तेंदू की लकड़ी से हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बालाराम को गिरफ्तार कर लिया। अपराध में प्रयुक्त डंडा और खून से सना शर्ट जब्त किया गया। आरोपी को 18 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में थाना मंगचुवा की टीम ने सराहनीय कार्य किया।





