E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

घुमका जुझारा नदी से जुंगेरा चौक तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला ग्राम पंचायत कोहंगाटोला का प्रतिनिधिमंडल

बालोद छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कोहंगाटोला, जनपद पंचायत बालोद, जिला बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने आज छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सहयोग केंद्र में मुलाकात की। इस दौरान ग्राम पंचायत ने घुमका जुझारा नदी से जुंगेरा चौक तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग उठाई, जो पिछले 5 वर्षों से स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि अर्जुन्दा से घुमका तक सड़क निर्माण हो चुका है, लेकिन घुमका जुझारा नदी से जुंगेरा चौक तक का हिस्सा जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और बरसात में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

इस मुलाकात में प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री यशवंत जैन, श्री राकेश यादव, ग्राम पंचायत कोहंगाटोला की सरपंच कुमारी देवकी ठाकुर, पंचगण लता देवांगन, सरोज यादव, राधिका साहू, और ग्रामीण नरेंद्र सिन्हा, युगलकिशोर सिन्हा, नकुल देवांगन, राजेंद्र देवलाल सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत ने उपमुख्यमंत्री से सड़क निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने का सविनम्र निवेदन किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। इस मुलाकात से ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!