छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

छठ पूजा वेदी तोड़कर तालाब में फेंकी, शहर में आक्रोश — पुलिस जांच में जुटी

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद। शहर के बूढ़ा तालाब स्थित छठ घाट पर सोमवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बनाई गई वेदी को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर तालाब में फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब छठ व्रतधारी श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो वेदी गायब मिली, जिससे श्रद्धालुओं और शहरवासियों में गहरा आक्रोश फैल गया।

Screenshot

घटना की जानकारी मिलते ही छठी मैय्या पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध जताया और मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर सुबह 6 बजे बालोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बूढ़ा तालाब गार्डन क्षेत्र में रोजाना नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्व देर रात तक उत्पात मचाते रहते हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी गार्डन के चौकीदार पर नशे में धुत युवकों ने हमला किया था जब उसने गार्डन बंद करने की कोशिश की थी।

Screenshot

स्थानीय निवासी कमल साहू ने बताया कि अब परिवार के साथ सुबह-शाम गार्डन में घूमना असुरक्षित महसूस होता है। उन्होंने कहा, “गार्डन के अंतिम हिस्से में रोजाना संदिग्ध लोग दिखते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला और बढ़ रहा है।”

फिलहाल बालोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!