E-Paperछत्तीसगढ़राजनीतिलोकल न्यूज़

✨ सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 की कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा ✨ “सेवा करने का हमें अच्छा अवसर मिला है” – अनुज शर्मा

खरोरा

खरोरा। विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खरोरा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 की कार्यशाला में विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का ऐतिहासिक संकल्प है। यह अभियान संगठन को जनसेवा से जोड़ने और अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

➡️ विधायक अनुज के प्रमुख बिंदु

  • सेवा पखवाड़ा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा।
  • कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का यह बड़ा अवसर है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाया जाएगा।
  • अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं योजनाओं की जानकारी गरीब वर्ग तक पहुँचाने जैसे कार्यक्रम होंगे।
  • उद्देश्य है – समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाएँ पहुँचाना।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, टिकेश्वर मनहरे, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!