छत्तीसगढ़राज्य

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार: भारत की कर प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव

बालोद, छत्तीसगढ़: 04 सितम्बर 2025:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय ने भारत की कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जीएसटी ढांचे में क्रांतिकारी सुधारों को मंजूरी दी गई, जिसका स्वागत देशभर में उत्साह के साथ किया जा रहा है।

प्रमुख सुधार: केवल दो टैक्स स्लैब – 5% और 18%

  • 12% और 28% स्लैब समाप्त: अब जीएसटी में केवल दो स्लैब – 5% और 18% – लागू होंगे।

  • विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए नया स्लैब: विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% का विशेष स्लैब लागू किया गया है।

  • आवश्यक वस्तुओं पर राहत: खाने-पीने की सामग्री, खेती-किसानी के उपकरण, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन, ऑटोमोबाइल, और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर जीएसटी दरों में कमी की गई है। कई जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी दर शून्य कर दी गई है।

आमजन और व्यापार के लिए लाभकारी

यह निर्णय Ease of Doing Business और Ease of Living की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल आम नागरिकों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं सस्ती मिलेंगी, बल्कि उद्योग और व्यापार को भी नई ऊर्जा मिलेगी। यह सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने और इसे और अधिक समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नवरात्रि से लागू होगा नया जीएसटी ढांचा

नए जीएसटी ढांचे को नवरात्रि के पावन अवसर से लागू किया जाएगा, जो सरकार की जनकल्याण और आर्थिक प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम आम जनजीवन को सुगम बनाने और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का प्रतीक है।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बालोद जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो, पुरुषोत्तम चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, मोहंतीन बाई चौरका, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, कुंती बाई देवांगन, और जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के इस स्वर्णिम फैसले के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा। यह कदम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो न केवल नागरिकों को राहत देगा, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक ढांचे को और सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!