
दल्लीराजहरा। ग्राम पंचायत कुसुमकसा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष रबी-उल-अव्वल माह की 12 तारीख को नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। इस बार इस पर्व की 1500वीं वर्षगांठ रही।
जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस ने कार्यक्रम में शामिल होकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने सभी से पवित्र कुरान की शिक्षाओं को आत्मसात करने और एक शांतिपूर्ण समाज निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा—
“पैगंबर मोहम्मद ने हमें प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश दिया है। हमें मानवता की सेवा और दयालुता का मार्ग अपनाना चाहिए।”
बस स्टैंड चौक पर सदर शब्बीर खान व इमाम याकूब खान ने तकरीर पेश करते हुए संजय बैस के सहयोग और भाईचारे की मिसाल को सराहा।
रैली में शामिल सभी लोगों के लिए पोहा, हलवा और शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, रवि यादव, गजेंद्र कुमार, समीम खान, डॉ. नसीम खान, नईम कुरैशी, साजिद खान, कलाम खान, शमशेर खान, अब्दुल हसीब खान, गुलाम खान, रफीक खान, आरिफ बेग, शरीफ खान, जावेद खान, इमरान खान, सद्दाम खान, नदीम खान, नसीम खान समेत कुसुमकसा व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




