छत्तीसगढ़राज्य

बिरेतरा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

बिरेतरा, बालोद (छत्तीसगढ़), 24 सितंबर 2025:

आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के तहत ग्राम बिरेतरा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चला।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के बाद ग्राम पंचायत बिरेतरा के भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष करहीभदर श्री धर्मेंद्र साहू, ग्राम प्रमुख श्री अरुण साहू, श्री विजय साहू एवं श्री सुखित राम साहू के कर कमलों द्वारा किया गया।

शिविर प्रभारी डॉ. संजय चंद्रवंशी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) के नेतृत्व में डॉ. पूर्णिमा नायक, आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री दुलार दास, पीटीएस श्रीमती सेवंती यादव, एनएमबी श्री रावटे एवं आरएचओ श्री प्रमोद हिरवानी की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस शिविर में कुल 103 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जांच के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • 103 मरीजों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) परीक्षण

  • 85 मरीजों का मधुमेह (ब्लड शुगर) परीक्षण

  • 79 रोगियों का रक्त परीक्षण

रोगानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों को स्वास्थ्य के अनुरूप आहार-विहार की सलाह दी गई तथा सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध कराया गया।

जनजागरूकता सत्र में ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव, दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या के पालन तथा स्थानीय औषधीय पौधों जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन, अदरक आदि के उपयोग एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!