
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार कार्यशाला में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त करने वाले कदमों की सराहना की।
आत्मनिर्भरता: विकसित भारत का आधार
विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान ने देश को एक स्पष्ट लक्ष्य दिया है- भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना। रक्षा, उद्योग, कृषि, खनिज, विज्ञान और नवाचार जैसे क्षेत्रों में स्वदेशी ही राष्ट्र की ताकत बने। आत्मनिर्भरता किसी भी राष्ट्र के आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी है। निर्भरता की आदत खतरनाक हो सकती है, इसलिए हमें हर पल जागरूक रहकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा।”

नेक्स्ट जेन जीएसटी: देशवासियों के लिए दीपावली का उपहार
अनुज शर्मा ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दीपावली से पहले दिया गया एक ऐतिहासिक उपहार बताया। उन्होंने कहा, “जीएसटी परिषद द्वारा दरों में की गई कटौती और सुधार न केवल आमजन, किसान, MSMEs, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को राहत प्रदान करेंगे, बल्कि रोज़मर्रा के खर्च को कम करके हर घर की बचत और समृद्धि को बढ़ाएंगे। यह निर्णय Ease of Living और Ease of Doing Business को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और समाज को एक सशक्त भविष्य का आधार मिलेगा।”
बैठक में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत के प्रदेश संयोजक, कैबिनेट के मंत्रीगण, समस्त विधायकगण और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम रहा।




