
फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत आज बालोद पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मिलकर ‘सन्डे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर ने जय स्तंभ चौक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नागरिकों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के लाभों के प्रति जागरूक किया।

रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी श्री शिशुपाल सिन्हा, ट्रैफिक प्रभारी श्री नवीन बोरकर, साइबर प्रभारी श्री धरम भूआर्य, डीएसबी प्रभारी श्री रमेश निषाद, जिला बल बालोद के स्टाफ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

यह आयोजन न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि समाज में एकता और स्वस्थ जीवन के महत्व को भी रेखांकित किया। बालोद पुलिस की यह पहल फिट इंडिया मिशन के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




