
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्रकार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही खनिज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। पुराने जिला पंचायत भवन के किराए से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभी बिंदुओं पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई, जिससे जिले के विकास कार्यों को और गति देने पर जोर दिया गया।




