छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़
डौंडी ब्लॉक के खैरवाही में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट नाले में गिरी, तीन लोग बाल-बाल बचे
बालोद छत्तीसगढ़
जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवाही गांव में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना में स्कॉर्पियो सवार अपने निजी काम से दल्लीराजहरा आए थे और लौटते समय खैरवाही गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो रोड से करीब 20 फीट नीचे पुलिया के पास नाले में जा धंसी। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




