छत्तीसगढ़राज्य

अंजनेय विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

रायपुर,अगस्त 2025:

आज राजधानी रायपुर स्थित अंजनेय विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ श्री शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “आज के इस दीक्षारंभ समारोह में प्रवेश करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आप अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा में आपके माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “आप अपने जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां नई चुनौतियां और अवसर आपके सामने होंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंजनेय विश्वविद्यालय में प्राप्त ज्ञान और कौशल के बल पर आप इन चुनौतियों का सामना करने और अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। आप जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण दक्षता और निष्ठा के साथ करें। आपकी महत्वाकांक्षाएं राष्ट्र की प्रगति के अनुरूप होनी चाहिए।”

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री के विजन का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को साकार करने में आपका नेतृत्व और योगदान महत्वपूर्ण होगा। अपनी विद्या और दृढ़ संकल्प के बल पर आप न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को संवारें, बल्कि देश के भविष्य को भी उज्ज्वल बनाएं।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विधायक श्री शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!